फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aurai BJP MLA Dinanath Bhaskar threatened will quit politics accusing district administration of ignoring in bhadohi

फेसबुक पोस्ट: भाजपा विधायक की धमकी, बोले- छोड़ देंगे राजनीति, प्रशासन पर लगाया अनदेखी करने का आरोप

Sun, 29 Aug 2021 11:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Aug 2021 11:21 AM IST
सार

औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह जिला प्रशासन की अनदेखी से वह काफी आहत हैं। आरोप है कि प्रशासन व कुछ अन्य लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
Aurai BJP MLA Dinanath Bhaskar threatened will quit politics accusing district administration of ignoring in bhadohi
बीजेपी विधायक दीनानाथ भास्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भदोही जिले के औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर द्वारा राजनीति छोड़ने की धमकी से हड़कंप मच गया है। उन्होंने यह धमकी जिला प्रशासन की अनदेखी की वजह से दी है। आरोप है कि जिला प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है, जिससे आहत होकर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर राजनीति छोड़ने की धमकी दी।

विज्ञापन


औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह जिला प्रशासन की अनदेखी से वह काफी आहत हैं। औराई विधायक का आरोप है कि प्रशासन व कुछ अन्य लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नतीजतन उनको काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखे पोस्ट में कहा कि यदि यही स्थिति रही तो वह आने वाले समय में सक्रिय राजनीति से संन्यास भी ले लेंगे। बता दें कि विधायक के एक दिन पहले दिए गए इस बयान के बाद भाजपा सहित अन्य दलों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं विरोधी पार्टी के नेता इसे विधायक का आगामी विधानसभा चुनाव का नया स्टंट मान रहे हैं।  विधायक दीनानाथ भास्कर राजनीति से संन्यास लेंगे या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है। लेकिन अपने बयानों से विधायक दीनानाथ भास्कर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों को प्रशासन ने नकारा

औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर की फेसबुक पोस्ट के जरिये लगाए गए अनदेखी के आरोप को जिला प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। डीएम का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है और न ही विधायक ने कोई शिकायत की है। दावा किया कि विधायक को पूरा सहयोग दिया जाता है। हालांकि, इस बारे में विधायक से बात नहीं हो पाई। 

डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि  विधायक दीनानाथ भास्कर ने मुझसे कभी किसी उपेक्षा की बात पहले नहीं बताई। अभी दो दिन पहले विधायक, कमिश्नर की मीटिंग में मिले थे। उस दौरान भी उन्होंने ऐसी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया। जिला प्रशासन की ओर से औराई विधायक को पूरा सहयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed