फेसबुक पोस्ट: भाजपा विधायक की धमकी, बोले- छोड़ देंगे राजनीति, प्रशासन पर लगाया अनदेखी करने का आरोप
औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह जिला प्रशासन की अनदेखी से वह काफी आहत हैं। आरोप है कि प्रशासन व कुछ अन्य लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर द्वारा राजनीति छोड़ने की धमकी से हड़कंप मच गया है। उन्होंने यह धमकी जिला प्रशासन की अनदेखी की वजह से दी है। आरोप है कि जिला प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है, जिससे आहत होकर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर राजनीति छोड़ने की धमकी दी।
औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह जिला प्रशासन की अनदेखी से वह काफी आहत हैं। औराई विधायक का आरोप है कि प्रशासन व कुछ अन्य लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नतीजतन उनको काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखे पोस्ट में कहा कि यदि यही स्थिति रही तो वह आने वाले समय में सक्रिय राजनीति से संन्यास भी ले लेंगे। बता दें कि विधायक के एक दिन पहले दिए गए इस बयान के बाद भाजपा सहित अन्य दलों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं विरोधी पार्टी के नेता इसे विधायक का आगामी विधानसभा चुनाव का नया स्टंट मान रहे हैं। विधायक दीनानाथ भास्कर राजनीति से संन्यास लेंगे या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है। लेकिन अपने बयानों से विधायक दीनानाथ भास्कर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
आरोपों को प्रशासन ने नकारा
औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर की फेसबुक पोस्ट के जरिये लगाए गए अनदेखी के आरोप को जिला प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। डीएम का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है और न ही विधायक ने कोई शिकायत की है। दावा किया कि विधायक को पूरा सहयोग दिया जाता है। हालांकि, इस बारे में विधायक से बात नहीं हो पाई।
डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि विधायक दीनानाथ भास्कर ने मुझसे कभी किसी उपेक्षा की बात पहले नहीं बताई। अभी दो दिन पहले विधायक, कमिश्नर की मीटिंग में मिले थे। उस दौरान भी उन्होंने ऐसी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया। जिला प्रशासन की ओर से औराई विधायक को पूरा सहयोग किया जाता है।