फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aurai BJP MLA Dinanath Bhaskar broke silence on statement of quit politics in bhadohi

भदोही: राजनीति छोड़ने के बयान पर भाजपा विधायक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भाजपा से ही निकलेगी मेरी अंतिम यात्रा

Tue, 31 Aug 2021 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 05:07 PM IST
सार

औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि वह जिला प्रशासन की अनदेखी से वह काफी आहत हैं। आरोप है कि प्रशासन व कुछ अन्य लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस बयान को जिला प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन अब मंगलवार को उनका बयान सामने आ गया है।

विज्ञापन
Aurai BJP MLA Dinanath Bhaskar broke silence on statement of quit politics in bhadohi
औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की औराई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने मंगलवार को राजनीति छोड़ने पर दिए गए बयान पर चुप्पी तोड़ी है। भाजपा विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मैं भाजपा में हूं और आगे भी रहूंगा। इतना ही नहीं विधायक ने आगे लिखा कि भाजपा में ही रहते हुए मेरी अंतिम यात्रा निकलेगी और मैं जीवन भर भाजपा में ही रहूंगा। वहीं, भाजपा विधायक ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


'दूसरे राजनीतिक दल संपर्क कर रहे'
इसके अलावा उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरी पोस्ट के बाद कुछ राजनीतिक दल मेरे विचार जाने बिना ही मुझसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत है। औराई विधायक ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के लोग मुझे समझ नहीं पाए हैं, इस नाते उन्हें मुझसे संपर्क नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


'बिना जिम्मेदारी के भी पार्टी में रहेंगे'
हालांकि विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह भी लिखा है कि वर्ष 2015 से अब तक पार्टी के जितने भी कार्यक्रम हुए हैं, उसमें मुझसे अधिक सहयोग किसी अन्य कार्यकर्ता ने नहीं किया होगा। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग मुझे लगातार अपमानित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर भाजपा में उन्हें कोई भी जिम्मेदारी नहीं भी मिलती है तो भी वह पार्टी की सेवा निष्ठा से करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखकर जिला प्रशासन पर लगाया था अनदेखी का आरोप
भदोही जिले के औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने 27 अगस्त शुक्रवार को फेसबुक पर राजनीति छोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखे पोस्ट में कहा था कि यदि यही स्थिति रही तो वह आने वाले समय में सक्रिय राजनीति से संन्यास भी ले लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन की अनदेखी से वह काफी आहत हैं। औराई विधायक का आरोप है कि प्रशासन व कुछ अन्य लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नतीजतन उनको काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed