{"_id":"650efb184f1f8049aa01c758","slug":"attempt-to-kidnap-girl-who-returning-home-after-plucking-flowers-in-bhadohi-miscreants-ran-away-2023-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: फूल तोड़कर घर लौट रही किशोरी के अपहरण का प्रयास, वनवासियों ने दौड़ाया तो भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: फूल तोड़कर घर लौट रही किशोरी के अपहरण का प्रयास, वनवासियों ने दौड़ाया तो भागे बदमाश
Sat, 23 Sep 2023 08:28 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 23 Sep 2023 08:28 PM IST
सार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ बाजार के पश्चिमी त्रिमुहानी पर शनिवार अलसुबह पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ा तो बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों से बातचीत करतीं भदोही एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ बाजार के पश्चिमी त्रिमुहानी पर शनिवार अलसुबह पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ा तो बदमाश भाग गए। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन संग सीओ मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली। फूल तोड़कर वापस लौटते समय बाइक सवार दो युवक उसे पकड़कर गाड़ी पर बैठाने लगे। किशोरी अपना हाथ छुड़ाकर भागने लगी। वहीं कुछ बनवासी बैठे हुए थे उन्होंने बाइक सवारों को रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक सवार उसे घर का बताया और मानसिक रोगी होने की बात कही। वनवासियों को शक हुआ तो वह बातचीत करने लगे। कुछ देर में वहां भीड़ जुटने लगी तो बाइक सवार खिसक लिए। खबर मिलते ही पुलिस आकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। शुरुआती जांच में पता चला कि बाइक सवार युवक पहले सुरियावां की तरफ भागे। उसके करीब दो घंटे बाद वह मोढ़ की तरफ आए।
विज्ञापन
दोपहर में एसपी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। मोढ़ क्षेत्र में कई चोरी की घटना को लेकर दो दिन पूर्व ही एसपी ने चौकी प्रभारी और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया था।