फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attacks on the backward classes under the BJP government: Ramasre

भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग पर हो रहे हमले : रामआसरे

Fri, 07 Aug 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attacks on the backward classes under the BJP government: Ramasre
औराई के उपरौठ मे बोलते पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा। स्रोत सपा
औराई। समाजवादी पार्टी ने औराई के उपरौठ और ज्ञानपुर के कलीपुर में पीडीए पंचायत कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा राज में विश्वकर्मा और पिछड़े समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। कहा कि भाजपा राज में गरीबों, पिछड़ों और दलितों पर हत्या, दुष्कर्म और जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। ये घटनाएं आम बात हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती है। पूर्वमंत्री ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपना सम्मान और अधिकार पाने के लिए भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, हृदयनारायण प्रजापति, केशनारायण यादव, लालचंद बिंद, मुन्ना खा, पवन विश्वकर्मा, सूबेदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed