फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attack on ultrasound syndicate, disturbance

Bhadohi News: अल्ट्रासाउंड के सिंडिकेट पर प्रहार, खलबली

Sat, 08 Apr 2023 01:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Sat, 08 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Attack on ultrasound syndicate, disturbance
जिले में अवैध एवं मानक के खिलाफ संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जिलाधिकारी गौरांग राठी के तेवर तल्ख हो गए हैं। इसके सिंडिकेट पर प्रहार होते ही संचालन करने वालों में खलबली मच गई है। महीने भर के अंदर गोपीगंज और भदोही में करीब चार सेंटर बंद हो चुके, जबकि दर्जन भर के खिलाफ जांच लंबित है। जल्द ही ऐसे सेंटरों और संचालकों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

खांसी, बुखार, गर्भवती महिलाओं संग अन्य बीमारी की जांच के लिए चिकित्सक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच के लिए भेजते हैं। जिले में करीब 46 सेंटर संचालित हैं, लेकिन दो दर्जन से अधिक सेंटर अनट्रेंड चला रहे हैं। जिससे मरीजों को सही रिपोर्ट न मिलने से बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। संचालक रेडियोलाजिस्ट की डिग्री और फोटो लगाकर पंजीकरण तो करा लेते हैं, लेकिन उसके बाद विशेषज्ञ नहीं दिखते। अल्ट्रासाउंड के रजिस्ट्रेशन के लिए रेडियोलॉजिस्ट संग एक सहायक की तैनाती जरूरी होती है। हालांकि पंजीकरण कराने के बाद अप्रशिक्षित या सहायक के सहारे ही केंद्रों का संचालन किया जाता है। संचालक स्वास्थ्य विभाग को झांसे में रखकर ऐसे चिकित्सकों के प्रमाणपत्र लगा दिए हैं जो पूर्वांचल में ही नहीं रहते। मामले की जांच हुई तो उनकी पोल पट्टी खुलने लगी। जिसको लेकर वह कर्मियों पर दबाव भी बनाने में लगे हैं। यही नहीं कुछ नेताओं के संरक्षण में उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। पिछले दिनों शिकायत पर डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर गोपीगंज में अवैध ढंग से संचालित कुछ सेंटरों पर कार्रवाई की गई। अब उनका संचालन करने वालों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। वहीं दूसरी तरफ विमल सिंह ने जिलाधिकारी व सीएमओ को पत्र भेजकर इस मामले में जांच की मांग की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि विशेषज्ञ की मौजूदगी जरूरी है। कुछ केंद्रों पर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ की जांच चल रही है। आख्या आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed