{"_id":"d75128fe6f1167437e00bd25ab280b98","slug":"atm-6-bucks-flying-into-the-trap-crooks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रुपये उड़ाने वाले 6 बदमाश फंदे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से रुपये उड़ाने वाले 6 बदमाश फंदे में
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
औराई पुलिस ने सोमवार को एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के रुपये निकालने वाले गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और एक लाख 60 हजार रुपये भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस कप्तान ने इस सफलता पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में पुलिस कप्तान एके राय ने बताया कि इधर एक महीने से औराई के महराजगंज क्षेत्र में अक्सर एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटनाएं हो रही थीं। इस मामले में धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को सतर्क किया गया था। इसी बीच सोमवार को औराई पुलिस ने महराजगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक और औराई स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम से तीन-तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका गिरोह जिलेभर के एटीएम से जालसाजी करता था। गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञानपुर का गोपीपुर निवासी प्रदीप कुमार, चकटोडर गांव निवासी नीरज तिवारी, खेमईपुर गांव का गौरव तिवारी, गोपीगंज के चकसुंदरपुर का विकास मिश्रा, विवेक पांडेय और भाव सिंहपुर निवासी रिशू कुमार गौतम शामिल है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक जालसाजों के पास से एक लाख 60 हजार रुपये नकद, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। टीम में औराई के एसओ सत्येंद्र कुमार यादव, खमरिया चौकी प्रभारी अजय मिश्रा, राधेश्याम कुशवाहा, सरफराज अहमद, शैलेंद्र यादव, अवधेश नारायण मिश्रा, शोएब, रणजीत सिंह शामिल रहे।