{"_id":"575f11dc4f1c1bc44d11bced","slug":"atikraman-ke-khilaaph-log-laamaband-people-rallied-against-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":" अतिक्रमण के खिलाफ लोग लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ लोग लामबंद
bhadohi hindi news
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज के सोनखरी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन करते नागरिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड चार सोनखरी में इंटरलॉकिंग मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को नागरिकों ने प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने इस बावत आरोप लगाया कि प्रशासन के कुछ अधिकारी जान-बूझकर अतिक्रमण को नहीं हटवा रहे हैं। चेतावनी दी कि अविलंब अतिक्रमण नहीं हटा तो वह अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
सभासद अशोक चौधरी के नेतृत्व में नागरिक सोमवार को वार्ड के अतिक्रमण स्थल पहुंचे।
उधर इस संबंध्ा में सभासद ने बताया कि इंटरलॉकिंग मार्ग की गत दिनों उप जिलाधिकारी, हल्का लेखपाल और अवर अभियंता आबिद अली ने नाप जोख की गई थी। इसमें बाउंड्रीवाल इंटरलॉकिंग के अंदर मिली। उसे हटवाने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक नही हटवाया गया।
जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। प्रदर्शन करने वालों में अमरजीत यादव, चिंतामणि तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, दिनेश लाल यादव, संतलाल यादव, अनिल कुमार यादव, शकंर यादव, रिंकू विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, बंधु पाल, विजय यादव, जगदीश यादव, श्यामलाल, अतुल प्रसाद, बब्बू श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।