फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Atal Bihari Vajpayee took the resolution to follow the footsteps of

अटल बिहारी वाजपेई के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 26 Dec 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 26 Dec 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee took the resolution to follow the footsteps of

विज्ञापन
ज्ञानपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अटल जी के दीर्घायु की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि अटल  जैसे पुरोधा विरले ही होंगे जो अपने संग विपक्षी पार्टियों से सम्मान पाते थे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, गोरेलाल, सतीश पांडेय, धीरेद्र पांडेय, विकास मिश्रा, रामेश्वर उपाध्याय, राजेद्र प्रसाद मिश्रा, कुंज बिहारी, पवन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह शिव मंदिर पाली में भी कार्यकताओं ने अटल जी का जन्मदिन मनाया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य अली हसन ने कहा कि अटल जैसा कार्यकर्ता और नेतृत करने वाले लोग बहुत कम होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर योगेद्र सिंह,राजीव पाठक, मुकुल सिंह, राज यादव, सुनील सिंह, राकेश पाडेय, शिव कुमार उपाध्यय, राजन दूबे आदि मौजूद रहे।

जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, श्री हीरानंद पांडेय बालिका इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर लोलारखनाथ, सरयूनाथ, सुरेश, तारकेश्वर, अरविंद आदि मौजूद रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, देवदासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राजेंद्र मिश्र, राहुल मिश्र, देवेश, राजदेव, चंचल, धर्मदेव, ओम प्रकाश, वकील आदि मौजूद रहे।
चौरी संवाददाता के अनुसार, चौरी बाजार में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 91वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विरेंद्र सिंह मस्त बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने अटल के वृंतातो को सुनाया, प्रेरणा लेकर देशसेवा के लिए आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. आरके पटेल, संतोष पांडेय, रेनू पांडेय, प्रकाश, श्यामबिहारी, संतोष तिवारी, रामचंद्र पासवान, राकेश दुबे, अवनीश दुबे, आकाश उपाध्याय, सभाजीत आदि रहे।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, पूर्व पीएम अटल बिहारी का जन्मदिन दुर्गा मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल अलौकिक प्रतिभा के धनी थे, उनकी प्रतिभा देखकर इंदिरा गांधी सरकार ने विदेश में प्रतिनिधि बनाकर भेजा। कार्यक्रम में सपना दुबे, अरूण कुमार,अभिनव पांडेय, विरेंद्र पांडेय, अश्वनी अग्रवाल, सोहन लाल, गोविंद मुरारी आदि मौजूद रहे।

ऊंज संवाददाता के अनुसार, रोही चौराहे पर भाजपा नेता हौसिला पाठक की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर दिनेश पांडेय, अशोक तकुमार, धर्मेद्र तिवारी, पप्पू सिंह, बैजनाथ बिंद, आरडी वर्मा, राजितराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed