{"_id":"5df3d6908ebc3e87bf238b4c","slug":"asked-for-8-81-crores-56-lakhs-received-bhadohi-news-vns499657620","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.81 करोड़ मांगे, 56 लाख मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.81 करोड़ मांगे, 56 लाख मिले
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मुहिम को लेकर शासन ही संजीदा नहीं दिख रहा है। 434 गड्ढों से भरी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए आठ करोड़ 81 लाख की मांग की गई, लेकिन मिली महज छह फीसदी रकम यानि 56 लाख रुपये। ऐसे में जिले की बदहाल सड़कों को बेहतर बनाना मुश्किल ही दिख रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान देते हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से बजट न मिलने से सड़कों को सही करना विभाग के लिए मुश्किल ही दिख रहा है। जिले में 1117 सड़कों में 732 किमी की 434 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से नवंबर महीने में आठ करोड़ 81 लाख का प्रस्ताव भेजा गया। पखवारे भर पूर्व मांग के सापेक्ष शासन से मात्र 56 लाख स्वीकृत हुए। विभाग भी मिले बजट से अब तक 95 सड़कों को गड्ढामुक्त कर सका है। अनुमान है कि पांच से छह सड़कें और गड्ढामुक्त हो सकेंगी। बजट की कमी से 334 सड़कों की बदहाली दूर नहीं हो पाएगी। बजट की कमी से महजूदा बाजार से पकरी कला मार्ग, मोढ़ से मुख्यालय मार्ग, गड़ेरियापुर से पाली मार्ग, दानूपुर-सदौपुर मार्ग, भदोही- दुर्गागंज मार्ग कस्तूरीपुर चौराहे के समीप खराब, भदोही-दुर्गागंज मार्ग के लिंक मार्ग लांगनवारी से जोड़ते हुए वरुणा नदी होते हुए जौनपुर मार्ग, अभोली- भिखमापुर मार्ग, अभोली-एकौनी मार्ग, छनौरा- अभोली मार्ग समेत अन्य कई मार्गों की दशा नहीं बदल सकती। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हीरामणि वर्मा ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पौने नौ करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें मात्र 56 लाख स्वीकृत हुए। मिले बजट से अब तक 95 सड़कें गड्ढामुक्त हो सकी हैं।