फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ashes of five million bags of shoe business

जूता कारोबारी का पांच लाख के सामान जले

Thu, 12 Feb 2015 11:34 PM IST
Ashes of five million bags of shoe business
Ashes of five million bags of shoe business Updated Thu, 12 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ashes of five million bags of shoe business
 दमकल कर्मियों और पड़ोसियों की मदद से लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक आग से पूरा नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन



ओमप्रकाश श्रीवास्तव अपने भाई श्रीप्रकाश श्रीवास्तव के साथ जूते चप्पलों का कारोबार करते हैं। घर में ही सामने की ओर दुकान पर जूते-चप्पल की फुटकर बिक्री के अलावा थोक बिक्री के लिए घर के अंदर दूसरे मंजिल के पिछले हिस्से में ही गोदाम बनवा कर उसमें लाखों रुपये का माल स्टाक कर रखा था।
विज्ञापन


बकौल ओम प्रकाश वे सुबह नौ बजे रोज की तरह हाथ में अगरबत्ती लेकर गोदाम के दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि अंदर से भारी मात्रा में धूंआं निकल रहा है।

इस पर उन्होंने शोर मचाकर घर के दूसरे सदस्यों को भी बताया। दमकल भी मौके पर पहुंच गई और कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

दो घंटे में किसी तरह आग को बुझाया तो जा सका लेकिन तब तक गोदाम के अंदर का सारा माल जल चुका था। मालिक ने बताया कि लगभग चार लाख के जूतों के स्टाक के अलावा एक लाख के फर्नीचर और नगदी रुपये आग की भेंट चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आग बुझाने में जहां आम लोगों ने व्यापक रूप से सहयोग किया वहीं तमाशबीनों के चलते आग बुझाने में दुश्वारी भी हुई। एसडीएम भदोही उमाकांत त्रिपाठी, सीओ एपी सिंह, कस्बा पुलिस इंजार्च राकेश सिंह भी पहुंच गए थे। इसके अलावा रईसू खां, टोनी मंसूरी, अमजद अंसारी समेत आसपास के 8-10 युवकों ने व्यापक रूप से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed