फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ARTO office sting DL fee is one thousand middlemen are charging four thousand rupees 22 brokers are active

एआरटीओ दफ्तर का स्टिंग: डीएल शुल्क एक हजार, बिचौलिए वसूल रहे चार हजार रुपये; सक्रिय रहते हैं 22 दलाल

Thu, 16 Oct 2025 06:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 06:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्टिंग ऑपरेशन में एआरटीओ कार्यालय के बिचौलिया सामने आए हैं। लोगों को अपने झांसे में लेकर दोगुना-तीनगुना पैसा वसूल लेते हैं। उन्हें नियम-कानून का भी भय दिया जाता है।

विज्ञापन
ARTO office sting DL fee is one thousand middlemen are charging four thousand rupees 22 brokers are active
वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भैया कुछ कम ले लीजिए, तीन हजार के करीब.....चार हजार रुपये बहुत ज्यादा है। एआरटीओ कार्यालय में आम आदमी बनकर डीएल बनवाने पहुंचे रिपोर्टर के परिसर में घूसते ही बिचौलिया घेर लेता है। युवक के कम पैसे लेने की बात पर वह बताता है कि 35 से 36 सौ में तो सारा काम होता है। उसे तो केवल चार सौ रुपये मिल पाएंगे। करीब दो से ढाई मिनट की बातचीत में बिचौलिया उसे यह समझाने का प्रयास करता है कि किस तरह से आप भदोही रहे या कहीं और, आपका डीएल घर बैठे ही बन जाएगा। आपको किसी भी तरह का कोई टेस्ट भी नहीं देना होगा।

विज्ञापन


जिले के एआरटीओ कार्यालय में इस तरह का खूब खेल चल रहा है। यहां हर समय 22 से 25 बिचौलिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। परिसर में घूसते ही बिचौलिए घेर लेते हैं। डीएल, वाहन का फिटनेश समेत कोई कार्य हो, उन्हें पैसा दीजिए और बिना टेस्ट दिए ही प्रक्रिया पूरी कराने की गारंटी भी लेते हैं। यहां के बिचौलिओं का तार जौनपुर एआरटीओ कार्यालय तक जुड़ा है। 

विज्ञापन

वीडियो में सामने आया सच

बुधवार को एआरटीओ कार्यालय के हुए स्टींग में यह बातें खुलकर सामने आई। आम आदमी बनकर पहुंचे रिपोर्टर को देखते ही चार बिचौलिए पाए आए, क्या काम है भईया, बताइए तुरंत करवा देंगे। रिपोर्टर ने कहा एक डीएल बनवाना है, वह व्यक्ति मुंबई में है, कैसे बनेगा। उन्हे यहां आने की जरुरत नहीं है, आधार कार्ड, डिजिटल हस्ताक्षर करके भेज दें। मोबाईल पर ओटीपी जाएगी, उसे बता दें। इसके बाद तुरंत लर्निंग मिल जाएगा। एक महीने बाद डीएल मिलेगा। छह महीने में एक बार आकर एआरटीओ कार्यालय के डीएल काउंटर पर फोटो खिंचवानी होगी।

डीएल बनाने के लिए सरकारी शुक्ल 1000 रुपये हैं। इसमें 350 रुपये लर्निंग और 750 रुपय डीएल शुल्क है। लर्निंग के लिए सहज जन सेवा केंद्र पर आनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं डीएल का शुल्क एआरटीओ कार्यालय में जमा करना पड़ता है। बिचौलिए 900 से 1200 रुपये लर्निंग शुल्क लेते हैं। वहीं डीएल का 1600 से लेकर 2600 रुपये तक वसूलते हैं। 

 

लोगों को करते हैं परेशान

बिना टेस्ट दिए ही डीएल बनाने का अलग-अलग रेट है। फिटनेश ऑनलाइन होता है। जिसमें बस व ट्रक का 800 से 1000 रुपये शुल्क है। छोटी वाहन का 600 रुपये हैं। वहीं एआरटीओ कार्यालय में बिचौलियों के चक्कर में पड़ने के बाद एक हजार से 1400 रुपये अतरिक्त वसूला जाता है। यहां रोजाना औसतन 15 से 20 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं, लेकिन नौ से 10 डीएल बिना ट्रक पर टेस्ट दिए ही बन जाते हैं। अमर उजाला की पड़ताल के दौरान यह पोल खुली है।

विज्ञापन

कुछ मामले

केस 1 - बीते शुक्रवार को डीएल बनाने के लिए एआरटीओ दफ्तर गया। बाइक पार्क करके गेट पर पहुंचा, चार लोग पास में पहुंच गए। पूछे काम क्या है, बताने पर हर कोई अपनी ओर खिचने लगे। बिचौलियों ने कहा कि बिना टेस्ट की ही डीएल बन जाएगा। - जितेंद्र मिश्रा, ज्ञानपुर, बालीपुर।

केस 2- कोई भी काम कराने एआरटीओ दफ्तर जाने पर बिना दलालों के काम होना असंभव है। अधिकारी दस दिन दौड़ाते हैं, वहीं दलाल के साथ जाइए तो सारा काम दो दिन में हो जाता है। मैं फिटनेस की जानकारी लेने आया था। जहां मुझे बिचौलियों को ही पकड़ना पड़ा और अब तक काम भी नहीं हुआ है। - विनय सरोज, मोढ़।

कोई भी व्यक्ति बिचौलियों के चक्कर में न पड़े। सीधे अधिकारी व कर्मचारी से मिले। काम कराने के लिए सीधे काऊंटर पर जाए। यदि किसी को कही परेशानी है। सीधे हमसे संपर्क करें। कार्यालय में बिचौलियों की इंट्री बंद है। इसके बाद भी अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी और बिचौलियों पर केस दर्ज भी कराएंगे। - राम सिंह, एआरटीओ भदोही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed