फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Artisans trained in the interest rebate

प्रशिक्षित शिल्पियों को ब्याज में छूट  

Sat, 04 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 04 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Artisans trained in the interest rebate
संगोष्ठी को संबोधित करते वरिष्ठ निदेशक सोहन झा
 केंद्र सरकार कालीन बुनाई में प्रशिक्षण प्राप्त बुनकरों को मुद्रा लोन में पांच प्रतिशत सब्सिडी देगी। बुनकरों को काम मिलने की शर्त पर ही उन्हें बुनाई में प्रशिक्षण देगी। इसके अलावा भदोही और मिर्जापुर में कामन फैसिलिटी सेंटर खोलने के लिए कालीन निर्यातक समूहों को 50 लाख रुपये तक सहायता देगी।  यह बातें शुक्रवार को विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के वरिष्ठ निदेशक सोहन झा ने होटल शिराज में कालीन निर्यातकों के साथ उत्पादन मानकीकरण संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन

कहा कि पूर्वांचल में बुनकर प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षित 11 हजार बुनकरों को अब तक काम नहीं मिल पाया है। ऐसे में सरकार ने योजना में फेरबदल करते हुए कालीन उत्पादकों से सहयोग मांगा है। बताया कि अब प्रशिक्षण योजना से केवल उत्पादक अथवा कालीन निर्यातकों को जोड़ा जाएगा। लेकिन उनके सामने शर्त होगी कि प्रशिक्षण के बाद वे बुनकरों को काम भी देंगे। केंद्र सरकार भदोही ,मिर्जापुर में कामन फेसिलिटी सेंटर खोलना चाहती है। निर्यातकों को समूह बनाकर प्रस्ताव लाने को कहा। वरिष्ठ निदेशक ने कहा कि  प्रशिक्षण पाने वाले शिल्पियों को सरकार मुद्रा लोन के ब्याज में पांच प्रतिशत सब्सिडी देगी। उन्होंने बताया कि हम एससी एसटी बुनकरों को शीघ्र ही मुफ्त लूम देने जा रहे हैं। अन्य जातियों के बुनकरों से को लूम खरीद में 80 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वरिष्ठ निदेशक ने हिम्मपुर बकुचियां जाकर बुनकर कौशल विकास समिति द्वारा आयोजित मुद्रा लोन योजना के शिविर का भी अवलोकन किया। परिषद उपाध्यक्ष महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा,निदेशक आईआईसीटी प्रो.केके गोस्वामी, परिषद के अधिशासी निदेशक शिवकुमार गुप्ता, अब्दुल रब अंसारी, उमेश गुप्ता, वासिफ अंसारी, संजय गुप्ता, रवि  पाटोदिया, फिरोज वजीरी, हुसैन जाफर, एकमाध्यक्ष गुलाम सर्फुद्दीन, शमीम आलम लल्लन, पियूष बरनवाल,बोधराज, अश्फाक अंसारी, उमर हमीद आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed