फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arrangements looked fine, 49 couples tied the knot

Bhadohi News: दुरुस्त दिखीं व्यवस्थाएं, 49 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें

Sun, 20 Oct 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Arrangements looked fine, 49 couples tied the knot
औराई। बलिया के मनियर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में धांधली के बाद से अधिकारी फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। सामूहिक विवाह में आने वाले आवेदनों में सत्यापन में सख्ती के साथ व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिल रही हैं। शनिवार को जिले के छह ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें एक अल्पसंख्यक जोड़े के साथ कुल 49 जोड़ों की शादी हुई। विधिवत मंत्रोचार और कुरान की आयतों के बीच संपन्न हुए विवाह में जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
विज्ञापन

गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। वित्तीय वर्ष में जिले में करीब 830 शादी का लक्ष्य रखा गया है। करीब छह महीने से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अब तक लक्ष्य की आधी भी शादियां नहीं पहुंच सकी हैं। बलिया की घटना के बाद जांच का दायरा बढ़ने से बिचौलिये भी बैकफुट पर आ गए हैं। इस कारण आवेदन भी कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

सितंबर में जहां सिर्फ 46 जोड़ों की शादी हुई थी तो अब अक्तूबर में 49 जोड़ों की शादी हुई। शनिवार को सबसे अधिक शादी औराई ब्लॉक में हुई। जहां 22 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। गाजे-बाजे और डीजे के साथ सभी दूल्हे विकासखंड कार्यालय पहुंचे। जहां बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया। विवाह मंडप में आचार्यों के द्वारा मंत्रोचार के बीच सभी की शादी कराई गई। मौके पर समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, उप समाज कल्याण अधिकारी त्रिभुवन समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डीघ ब्लॉक में अग्नि को साक्षी मान छह जोड़े एक दूजे के साथ परिणय सूत्र में बंधे। डीघ ब्लॉक त्रिस्तरीय संचालन समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा वर-वधू को मांगलिक जीवन का आशीर्वाद दिए। भदोही ब्लॉक में कुरान की आयतें और वैदिक मंत्रोचार एक साथ गूंजे। यहां एक मुस्लिम जोड़े के साथ पांच हिंदू जोड़ों की शादी हुई। इसी तरह ज्ञानपुर में सात, सुरियावां में तीन, अभोली में तीन और सुरियावां नगर पंचायत में एक जोड़ों की शादी हुई।

-------------------------
नवविवाहिता जोड़ों को मिला उपहार
शादी समाप्त होने के बाद नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से मिले उपहार भी दिए गए। इसके अलावा बराती और घराती दोनों पक्ष के लोगों को नाश्ता और भोजन का प्रबंध भी था। भीड़ कम होने के कारण व्यवस्थाएं सही दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed