फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Application for teacher award from today

Bhadohi News: शिक्षक पुरस्कार के लिए आज से आवेदन

Wed, 01 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Application for teacher award from today
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बुधवार एक जनवरी से आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

वह ऑनलाइन फॉर्म 15 फरवरी तक भर सकेंगे। फॉर्म भरने के लिए प्राथमिक स्कूलों में 150, उच्च प्राथमिक स्कूलों में 105 और कंपोजिट विद्यालयों में 255 छात्र होना जरूरी है। अगर किसी विद्यालय में इससे कम छात्र हैं तो शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक जनवरी से पोर्टल खुल जाएगा। संवाद
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालयों के ऐसे शिक्षक जिनकी सेवाएं कम से कम 15 वर्ष की पूरी हों या जिनके रिटायर होने में न्यूनतम पांच वर्ष शेष हों, वहीं फॉर्म भर सकेंगे। 31 मार्च 2025 से इसकी गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 फरवरी से 31 मार्च तक सभी जिलों में जिला स्तरीय चयन समितियां तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेंगी।
वहीं राज्य स्तरीय चयन समिति एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेगी। चार सदस्यीय जिला स्तरीय कमेटी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की अध्यक्षता में गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed