फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Another action on nephew of former MLA Vijay Mishra property worth Of 7 crore 30 lakhs will attached

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे पर एक और वार, सात करोड़ 30 लाख की संपत्ति होगी कुर्क

Sun, 01 Jan 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 06:21 PM IST
सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों पर भदोही जिला प्रशासन के द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक के भतीजे की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Another action on nephew of former MLA Vijay Mishra property worth Of 7 crore 30 lakhs will attached
मनीष मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जेल में  निरूद्ध ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके परिजनों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। उनके आर्थिक तंत्र पर ताबड़तोड़ वार किया जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्र की सात करोड़ 30 लाख रुपए की संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने कुर्क करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उक्त संपत्ति प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के सराय सिविल (खपटिया) में है। जल्द ही भदोही पुलिस प्रयागराज में स्थित इस संपत्ति को कुर्क करेगी। हत्या, लूट, दुष्कर्म सहित 83 मामलों में जेल में बंद पूर्व विधायक मिश्र के आर्थिक साम्राज्य को खत्म करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन अवैध तरीकों से खरीदे गए जमीनों और अन्य संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क कर रहा है। इसी कड़ी में जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक के भतीजे खपटिया, प्रयागराज निवासी मनीष मिश्र के सराय सिविल में आधुनिक सुविधाओं युक्त दो मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष मिश्र के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे

जिलाधिकारी गौरांग राठी की अदालत का मानना है कि उक्त संपत्ति को अपराध द्वारा अर्जित धन की मदद से खरीदा गया है। कुर्क होने वाली संपत्ति की कीमत सात करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है। जौनपुर जेल में बंद मनीष मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म,एनएसए, गुंडा, गैंगस्टर, लूट, अपहरण, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। मनीष मिश्र की संपत्ति को जल्द ही कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व विधायक के कुनबे का खत्म होता साम्राज्य

Another action on nephew of former MLA Vijay Mishra property worth Of 7 crore 30 lakhs will attached
कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक दुष्कर्म सहित पांच दर्जन से अधिक मुकदमें में जेल में निरूद्ध सपा और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर शासन की नजर टेढी बनी हुई है। करीब डेढ़ साल में 70 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपति कुर्क हो चुकी है, जबकि कई महानगरों में संपत्तियों का सर्वे किया जा रहा है।

रिश्तेदार की संपति हड़पने के मामले में अगस्त 2020 में मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार पूर्व विधायक पर कुछ महीने में ताबड़तोड़ दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हुए। जिसमें धमकी, सामूहिक दुष्कर्म, गैंगेस्टर सहित अन्य मुकदमें शामिल हैं। इस दौरान बेटे विष्णु मिश्र, भतीजे मनीष मिश्र, पत्नी रामलली मिश्र सहित कुनबे के दर्जन भर से अधिक सदस्यों को भी शामिल किया गया। उनकी पत्नी रामलली मिश्र को फिलहाल कोर्ट से राहत मिली हुई है, जबकि विकास मिश्र, भतीजे मनीष मिश्र जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed