फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anis and were topped beam

अनीस और किरन रहीं अव्वल

Sat, 07 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 07 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Anis and were topped beam
10वीं के टॉपर सेंट थॉमस स्कूल के छात्र अनीस सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करतीं उनकी मां।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) के 10वीं और 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षाफल क्रमश: 97.5 और 97.55 फीसदी रहे। 10वीं में गोपीगंज स्थित सेंट थॉमस स्कूल के छात्र अनीस सिंह ने 95.66 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट मेरीज स्कूल, नई बाजार की छात्रा किरन पबरेजा 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आईएससी (12वीं) में जिले में अव्वल रहीं। 
विज्ञापन

गोपीगंज सेंट थॉमस का 10वीं का परीक्षाफल 98 फीसदी रहा। इसमें नवनीत उपाध्याय ने 91 फीसदी, आयुष श्रीवास्तव और आयुषी मौर्या ने 90.5 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसी तरह 12वीं का रिजल्ट 98.1 फीसदी रहा। विज्ञान वर्ग में विपिन सेठ ने 91.4 फीसदी अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा समीक्षा चौरसिया ने 91.2 और शिवा जायसवाल ने 87.4 फीसदी अंक प्राप्त किया। वाणिज्य में कीर्ति गुप्ता 84.2 फीसदी और उत्कर्ष सिंह ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रशासक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उधर सेंट मेरीज स्कूल, नई बाजार के 10वीं और 12वीं दोनों के परीक्षाफल क्रमश: 97-97 प्रतिशत रहे।
विज्ञापन

नईबाजार स्थित सेंट मेरीज स्कूल भदोही नगर का एकमात्र सीआईएससीई स्कूल है। विद्यालय के फादर अजय ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बारहवीं (विज्ञान) में आशुतोष माधवानी के 94 फीसदी अंक प्राप्तकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा मिहिर केशरी 93 प्रतिशत, प्रतीक कुशवाहा 91 प्रतिशत और छवि सहगल 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बारहवीं की ही शिवांगी कुशवाहा ने वाणिज्य वर्ग में कॉलेज में सर्वाधिक 89 प्रतिशत, प्रिया मौर्या ने 86.4 प्रतिशत, यश चौरसिया ने 86.2 प्रतिशत, इशिता श्रीवास्तव ने 85.6 प्रतिशत और अंकित विश्वकर्मा ने 81 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 विद्यालय से जारी दसवीं की सूची में सर्वाधिक प्रतिशत प्रशांत प्रभाकर का रहा है, जिसने 95 प्रतिशत, अहमर अंसारी ने 94.1 प्रतिशत, राघव बत्रा ने 92.6 प्रतिशत, यासर इकबाल ने 92 प्रतिशत और शिवाकांत तिवारी ने 91.1 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed