{"_id":"5744bedd4f1c1bba7d691bad","slug":"angry-at-the-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 25 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटौती से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को इब्राहिमपुर में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग की मनमानी से गांव के लोगों को पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे गर्मी में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
शासन के निर्देश पर जनपद के नगरीय इलाकों में 18 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 14 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर तय है लेकिन ग्रामीण इलाकों में रोस्टर बेपटरी हो चुका है। कमोबेश हर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से नहीं हो पा रही है। डीघ विकास खंड के कौलापुर, सुजातपुर, धनापुर, बिहरोजपुर, इब्राहिमपुर बदरी आदि इलाकों में पखवारे भर से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। मंगलवार को बदरी और इब्राहिमपुर के नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी से कटौती की जा रही है। मामूली खराबी के बाद भी आपूर्ति तीन से चार घंटे लगातार बंद कर दी जाती है। चेतावनी दी कि अविलंब आपूर्ति नहीं सुधरी तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में वैकुंठ तिवारी, रामजी, दिनेश तिवारी, राजन तिवारी, कमलेश, रविशंकर, शिवशंकर, शिवमोहन आदि मौजूद रहे।