फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anees won two gold in shooting competition in Gonda

गोंडा में हुए शूटिंग प्रतियोगिता में अनीस ने जीते दो गोल्ड

Mon, 29 Aug 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Anees won two gold in shooting competition in Gonda
गोंडा में 17वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड जीते भदोही के अनीस अहमद - फोटो : BHADOHI
राज्य शूटिगोंडा के नवाबगंज में हुए 17वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भदोही के अनीस अहमद ने दो कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत कर भदोहीवासियों को गौरवान्वित किया है। अनीस ने नेशनल रूल्स व्यक्तिगत (पुरुष) के ट्रैप और डबल ट्रैप कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया। नगर के बाजार सरदार खां निवासी परवेज अहमद उर्फ पम्मी के पुत्र अनीस के अंदर 15 वर्ष की उम्र के बाद शूटिंग का शौक उमड़ा। वे पहले भी राज्य स्तर के शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। बताया कि गोंडा में यह प्रतियोगिता 25 से 28 अगस्त तक आयोजित थी। जिसमें तीन कैटगरी में उन्होंने हिस्सा लिया। ट्रैप कैटेगरी और डबल ट्रैप कैटेगरी में उनके हिस्से में गोल्ड आया। बताया कि इसी वर्ष अक्तूबर में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर उन्हें मिला है। अनीस मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता ने कहा कि निशानेबाजी का शौक महंगा शौक है। पहले तो हम लोग हिचके लेकिन बाद में बेटे की इच्छा के आगे हार माननी पड़ी। गोंडा में दो गोल्ड जीतने की खबर सुनकर कालीन नगरी में खुशी का माहौल है। अनीस अभी गोंडा से भदोही के लिए रवाना हो चुके हैं। लोगों को उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed