{"_id":"5e483b7a8ebc3ee5b73f7aa0","slug":"ancient-student-in-bhadohi-bhadohi-news-vns510991484","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्र समागम आईआईसीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्र समागम आईआईसीटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में शनिवार को पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। समागम में पिछले डेढ़ दशक में संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले तथा स्वरोजगार अथवा जाब कर रहे दर्जनों छात्र-छात्राओं ने शिरकत कर अपनी पुरानी यादें और नए अनुभव साझा किए। इस दौरान सभी ने प्रांगण में पौधरोपण किया तथा एक मैत्री क्रिकेट में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ओबीटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौरव शर्मा ने कहा कि पुराने छात्र किसी भी संस्थान के ब्रांड एंबेजडर होते हैं।
बिगत 15 वर्षो में आईआईसीटी के अनेक छात्र देश और विदेश में संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं। वर्ष 2011 बैच के छात्र मुकेश कुमार ने कारपेट रिसाइक्लिंग पर प्रकाश डाला और जानकारी साझा की। कहा कि हम सबकोऐसा कुछ करना चाहिए जिसका उद्योग को लाभ हो। वर्ष 2005 बैच के हर्षित निगम ने सभी वर्तमान छात्र-छात्राओं को साफ्ट स्किल डेवलप करने पर जोर दिया। कहा कि देश दुनियां की तरक्की का रास्ता कैसे तय हो इस बारे में हम मार्गदर्शन दे सकते हैं।
इस दौरान जुटे अमित मौर्य, शिखा मिश्रा, तेज प्रताप, विनय त्रिपाठी, हिमांशू मौर्या, विनय पुगलिया, अक्षय पांडेय, प्रियंका गुप्ता, महेश दुबे, अनूप मिश्रा आदि पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ज्ञानाधार बढ़ाने में आईआईसीटी की मुख्य भूमिका रही। कहा हमने जो सीखा है उसे बांटने में खुशी होती है। निदेशक डा.आलोक कुमार ने कहा कि यह इस तरह का पहला कार्यक्रम है लेकिन अब इसे हर वर्ष करने की इच्छा है। कार्यक्रम के दौरान यादगार के लिए पौधरोपण किया गया साथ ही फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। अंत में फोटो सेशन किया गया। संचालन अनु मिश्रा ने किया। डा.बीडी गुप्ता ने आभार जताया। मोमिता बेरा, डा.आरके मलिक, हिमांशू महापात्रा, बीसी रे, आर कर्माकर, जयंत देशपांडेय, डा.एसके पाल, डा.अतानु मन्ना, दर्पण सिंह आदि मौजूद रहे। )