फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anarchism cut the canal, water reached farmers' fields

Bhadohi News: अराजकतत्व ने काटी नहर, किसानों के खेतों में पहुंचा पानी

Tue, 16 Jan 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Anarchism cut the canal, water reached farmers' fields
मोढ़। सुरियावां ब्लॉक के बनकट गांव में दुर्गागंज-भदोही रजवाहा नहर को काटने से दर्जनों किसानों के खेत में पानी पहुंच गया। इसकी शिकायत किसानों ने सिंचाई विभाग से की है। किसानों के अनुसार अराजकतत्वों ने दूसरी बार इस तरह की हरकत की है।
विज्ञापन

सुरियावां ब्लॉक के बनकट गांव में एक सप्ताह पूर्व किसी अराजकतत्व द्वारा दुर्गागंज-भदोही नहर रजवाहा को काट दिया गया। नहर काटने के कारण आसपास के दर्जनों किसानों के खेतों में नहर का पानी पहुंचने लगा। जिसपर स्थानीय लवकुश पांडेय ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की। शिकायत के बाद नहर विभाग की ओर से जेसीबी की मदद से नहर के कुलाबों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस बीच सोमवार की रात एक बार फिर किसी अराजकतत्व ने नहर को काट दिया। पानी खेतों और पास के बगीचे में भी पहुंचने लगा। इससे किसानों की फसल बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है। किसानों ने एक बार फिर से इसकी शिकायत ज्ञानपुर नहर प्रखंड के अधिकारियों से की है। किसानों ने मांग कि ऐसे करने वाले को पकड़ कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed