{"_id":"614b75428ebc3e0a1e5d6a49","slug":"anand-gajiya-s-business-collapsed-in-two-and-a-half-years-bhadohi-news-vns613145318","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल में चौपट हो गया आनंद गजिया का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल में चौपट हो गया आनंद गजिया का कारोबार
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते लगभग ढाई साल से आनंद नगर गजिया को जाने वाला बाजार का रास्ता बंद है। धीमी गति से निर्माण कार्य के चलते दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने के चलते ग्राहक बाजार में आते ही नहीं हैं। ऐसे में तकरीबन 100 दुकानदारों का कारोबार ठप हो चुका है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
दुकानदारों को इस बात की खुशी है कि डीएम आर्यका अखौरी ने अब निर्माण कार्य को गंभीरता से लिया है। उसी की देन है कि अब निर्माण कार्य में तेजी आई है। दुकानदारों का कहना है कि जितनी जल्दी हो सके पिलर का निर्माण पूरा कराकर प्रशासन इस मार्ग से आवागमन बहाल करे ताकि लोगों की आवाजाही बढ़े और उनकी दुकानदारी फिर से पटरी पर लौटे।
इलेट्रानिक्स शोरूम संचालक अजय गुप्ता ने कहा कि निर्माण कार्य और तेजी से हो सकता था लेकिन तब ना तो जिला प्रशासन ने ध्यान दिया ना ही जनप्रतिनिधियों ने। इससे हाल यह है कि बाजार पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बताया बहुत से दुकानदारों ने दूसरी जगह जाकर अपनी दुकानें खोल ली हैं। ओवर ब्रिज के चलते गजिया रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है।