{"_id":"686fcff94b39967b8f073056","slug":"an-innocent-boy-drowned-while-washing-mud-from-his-feet-died-family-was-shocked-to-see-dead-body-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पैर में लगी मिट्टी को पानी में धो रहा मासूम डूबा, मौत, चंद घंटे बाद उतराई लाश देख सहम गए परिजन; मां बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैर में लगी मिट्टी को पानी में धो रहा मासूम डूबा, मौत, चंद घंटे बाद उतराई लाश देख सहम गए परिजन; मां बेसुध
Thu, 10 Jul 2025 08:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:07 PM IST
सार
नहर में डूबने से मासूम की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मासूम की माैत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bhadohi News: औराई कोतवाली के औरंगाबाद गांव में ननिहाल आए पांच वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। मासूम मिट्टी में लगे पैर को धोने के लिए नहर किनारे गया था। इस बीच, पैर फिसलने से नहर में गिर गया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
औराई कोतवाली के महराजगंज घमहापुर निवासी लालमणि सरोज की पत्नी उषा देवी अपने पांच साल के बेटे राहुल सरोज के साथ औरंगाबाद अपने पिता भोला सरोज के घर मायके आई थी। परिवार की महिलाएं सुबह खेतों में धान लगाने जा रही थी। उनके साथ राहुल भी खेतों की तरफ चला गया।
विज्ञापन
इस बीच, किसी ने ध्यान नहीं दिया। तभी पैर में मिट्टी लग जाने के कारण मासूम नहर किनारे उसे साफ करने चला गया। पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया। बताया जा रहा है कि मासूम का शव कुछ समय बाद ही ऊपर आ गया। जिसे देख महिलाओं में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन