फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amrit Vatika will be built in every ward under Meri Mati-Mera Desh

Bhadohi News: मेरी माटी-मेरा देश के तहत हर वार्ड मे बनेगी अमृत वाटिका

Wed, 06 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Amrit Vatika will be built in every ward under Meri Mati-Mera Desh
भदोही और नईबाजार के प्रत्येक वार्ड में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका का निर्माण होगा। मंगलवार को दोनों निकायों में हुई कार्यक्रम समन्वय समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत सभी वार्डो में घर-घर जाकर एक चुटकी अछत (चावल) संग्रहित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा भदोही नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बनने वाली अमृत वाटिका को पौधों से सजाया जाएगा। तीन बजे भदोही नगर पालिका और चार बजे नईबाजार नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर भदोही नगर मंडल प्रभारी राजीव गुप्ता, लालता प्रसाद सोनकर, सत्यशील गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, विनोद शर्मा, रिंकू सोनकर, विमल जायसवाल, नन्हें मिश्र, आशीष सोनकर, विनय उमर, मुन्ना मोदनवाल समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed