फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amount of scholarship and fee reimbursement in the account

खाते में आई छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि की धनराशि

Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amount of scholarship and fee reimbursement in the account
जिले के 13 हजार 750 छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख लगेंगे। उनके खाते में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में तीन करोड़ 20 लाख रुपये आ गए हैं। हाईस्कूल से लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले सामान्य, पिछड़ा और एससी वर्ग के होनहारों को योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसे लेकर पूर्व दशम (कक्षा 9 व 10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11, 12 व अन्य) के लिए छात्रवृत्ति योजना संचालित है। 15 अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन भी मांगे गए थे। जिसमें 27 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया, लेकिन प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों की लापरवाही के कारण 50 फीसदी होनहारों का आवेदन अग्रसारित नहीं हो सका। इससे बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटन दबाने पर 13 हजार 750 छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की रकम उनके खाते में आई। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि अग्रसारित आवेदनों की छात्रवृत्ति ऑनलाइन खाते में पहुंच गई है। तकनीकी दिक्कतों से कुछ छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई है। उसमें सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जिले में संचालित 182 माध्यमिक विद्यालय और 26 महाविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के 9721 , सामान्य वर्ग के 5594 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 हजार 685 सहित कुल 27 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया। इसमें से आधे छात्र-छात्राओं को ही छात्रवृत्ति की धनराशि मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed