फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Allegations of negligence in treatment on the death of newlyweds

Bhadohi News: नवविवाहिता की मौत पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in treatment on the death of newlyweds
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गहरपुर में नव विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही है। गहरपुर निवासी मुख्तार की शादी 17 जून को नोनारी-जौनपुर निवासी रोशनी से हुई थी। विदाई के बाद रोशनी रविवार तक ठीक थी। मुख्तार के पक्ष के इश्तियाक, मुस्तफा, आबिद हुसैन, पवन श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को दोपहर में रोशनी अपने कमरे में आराम करने चली गई। एक घंटे बाद ससुराल पक्ष की एक महिला ने रोशनी के कमरे में जाकर देखा तो वह अचेत थी। इसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ मायके पक्ष से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक रोशनी के पिता गोले, भाई आशिक अली, इमरान अली, भतीजा इसराइल शेख ने बताया कि उन्हें पता चला कि रोशनी की तबीयत बहुत खराब है। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने रोशनी के इलाज में लापरवाही बरती। समय से रोशनी का इलाज होता तो इस तरह असमय उसकी मौत नहीं होती। एएसपी राजेश भारती ने कहा कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आते ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed