{"_id":"6349b8d37aaf504d0b2b5d12","slug":"all-preparations-complete-pet-at-15-centers-from-today-bhadohi-news-vns6790847110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तैयारियां पूरी, 15 केंद्रो पर आज से पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तैयारियां पूरी, 15 केंद्रो पर आज से पीईटी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारी शुक्रवार शाम तक पूर्ण कर ली गई। शनिवार और रविवार को 15 केंद्रों पर दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 27 हजार 648 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन जोनल, पांच सेक्टर और 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 253 कक्ष निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी और डी की होने वाली नियुक्तियों से पूर्व अभ्यर्थी को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इस साल 15 और 16 अक्तूबर को यह परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों में चार पालियों में होने वाली परीक्षा में छह हजार 912 अभ्यर्थियों के हिसाब से कुल 27 हजार 648 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शुक्रवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज भदोही सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां होती रहीं। डीआईओएस कार्यालय पर भी गहमागहमी का माहौल रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
डीएम के निर्देश पर तीन जोनल, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे हैं। इसके अलावा हर केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नेशनल इंटर कॉलेज सहित चार केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होने से दो-दो स्टैटिक मजिसट्रेट लगे हैं। इसके अलावा एमए समद और ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में तीन मंजिला केंद्र होने पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगे हैं। जिससे कुल स्टैटिक मजिस्ट्रेट की संख्या 21 हो गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। हर केंद्र पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट सहित अन्य सामग्री की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि परिसर में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
ज्ञानपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही, भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, महर्षि शिवव्रत लाल इंटर कॉलेज जंगीगंज, राम सजीवन इंटर कॉलेज खमरिया, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई और काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई शामिल है।