{"_id":"607f1df68ebc3e8d1c768ce8","slug":"all-facilities-are-available-in-l-2-hospital-bhadohi-news-vns5860045102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को समुचित इलाज के लिए जिले में सभी सुविधाएं मौजूद है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। एल-2 अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं।
जिलाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों की जांच के लिए सीएचसी औराई, भदोही, सुरियावां, डीघ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक स्वैब लिया जा रहा है। संक्रमितों को रैपिड रिस्पांस टीम घर पर दवाएं पहुंचा रही है। किसी भी गंभीर समस्या के लिए लोग कोविड कमांड सेंटर (कंट्रोल रूम) के नंबर 9454416838, 05414250223, 05414250301, 05414250302, 05414250304 पर डायल कर बात कर सकते हैं। इन नंबरों पर 24 घंटे फोन किया जा सकता है। मध्यम एवं गंभीर मरीजों के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में एल-2 चिकित्सालय में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उक्त अस्पताल के 100 बेड में 10 आईसीयू, 30 एचडीयू (ऑक्सीजन पाइन लाइन) और 60 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। चिकित्सालय मेें 22 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। जिसमें 18 क्रियाशील हैं और चार को चालू किया जा रहा है। चिकित्सालय में रोस्टर के अनुसार चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगायी गई है। जिले में टीकाकरण का अभियान भी 71 स्थलों पर चलाया जा रहा है। निजी चिकित्सालय जीवन दीप अस्पताल में भी 100 बेड कोविड मरीज के लिए उपलब्ध हैं।