फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Alert regarding grasshopper attack

टिड्डी दल के हमले को लेकर अलर्ट

Fri, 26 Jun 2020 03:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding grasshopper attack
ज्ञानपुर। भदोही जिले में बृहस्पतिवार को हमला करने वाले पाकिस्तानी टिड्डी दल को लेकर कृषि विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। आशंका है कि प्रयागराज और जौनपुर में ठिठका यह दल कभी भी जिले का रुख कर सकता हैं। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने डीघ के कई गांवों में भ्रमण कर किसानों को आगाह किया।
विज्ञापन

देश के विभिन्न प्रांतों में फसलों को नष्ट करते हुए बृहस्पतिवार को जिले में भी पाकिस्तानी टिड्डी दल पहुंच गया। हालांकि प्रशासन, कृषि विभाग और किसानों की सतर्कता से टिड्डी दल यहां रुक नहीं सका। टीन, थाली, पटाखे बजाकर और शोरगुल मचाकर लोगों ने उन्हें सीमा से बाहर कर दिया। टिड्डी दल का रात में ठहराव न होने से किसानों के साथ कृषि महकमे ने भी राहत की सांस ली, लेकिन अब भी उनके आने की आशंका बनी हुई है। कृषि विभाग की मानें तो टिड्डी दल प्रयागराज और जौनपुर में ही रुका है। ऐसे में आशंका है कि हवाओं के रुख के साथ वह दोबारा हमला कर सकता है। उन पर काबू पाने की पूरी तैयारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि डीघ के अकोढ़ा, कुरमैचा समेत छह से सात गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुर्गियों का भोजन हैं टिड्डियां, खरीदेगी कंपनी
ज्ञानपुर। किसानों के लिए मुसीबत बनीं टिड्डियों को अब एक कंपनी पैसे देकर खरीदेगी। इसके लिए प्रति किलो किसानों को 25 रुपये का रेट किसानों को दिया जाएगा। डुड़वा धर्मपुरी में एफपीओ सिद्धनाथ पुरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने टिड्डियों को खरीदने का एलान किया। कृषि विशेषज्ञ विकास पुरी ने बताया कि किसान परेशान न हों। अगर वह टिड्डियों को उन्हें उपलब्ध कराएंगे तो उन्हें भुगतान किया जाएगा। टिड्डी को मुर्गी के चारे के रूप में अच्छा उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टिड्डियों में 80 फीसदी से अधिक प्रोटीन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed