{"_id":"58bdb6334f1c1ba04bdc48ca","slug":"akhilesh-bad-transformer-overthrow-amit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार खराब ट्रांसफार्मर, उखाड़ फेंके : अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार खराब ट्रांसफार्मर, उखाड़ फेंके : अमित
bhadohi hindi news
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बुआ-भतीजे ने 15 साल में यूपी को बर्बादी की ओर धकेल दिया। जातिवाद की राजनीति कर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया। भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य हो जाएगा। कहा कि यूपी में बिजली की हालत बहुत खराब है। अखिलेश सरकार खराब ट्रांसफार्मर की तरह हो गई है। उसे उखाड़ फेंकें और भाजपा की सरकार बनाएं। वह विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में भाजपा के ज्ञानपुर प्रत्याशी महेंद्र बिंद के समर्थन में जनसभा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यूपी और पूर्वांचल का भाग्य बदलने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। 15 साल से चल रहा सपा-बसपा का खेल अब खत्म होने वाला है। अखिलेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं, काम बोलता है, जबकि प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या, अपहरण, डकैती जैसे कारनामे बोल रहे हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दो शहजादे आए हैं। एक से मां तो दूसरे से पिता परेशान हैं। बसपा में अफजाल और मुख्तार तो सपा में आजम खां हैं। एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई है। कहा, यूपी में पांच साल तक अखिलेश रहे, जबकि अच्छे दिनों की बात हमसे पूछ रहे हैं यानी उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। साठ साल देश में शासन करने वाले मोदी सरकार से ढाई साल का हिसाब मांग रहे हैं। दावा किया कि किसानों, गरीबों, बेरोजगारों, महिलाओं के लिए मोदी सरकार 93 योजनाएं चला रही हैं। इनमें 50 से अधिक लखनऊ में ही आकर फंस गई हैं। कहा, यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो योजनाओं का लाभ सीधे जनता के पास पहुंचेगा। 11 मार्च को 11 बजे तक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी से हट जाएंगे। रात 12 बजे तक प्रदेश के सभी बूचड़खानों को बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित होगा। प्रदेश में खून की नहीं, दूध की नदियां बहेंगी। इस मौके पर भदोही प्रत्याशी रवींद्र नाथ त्रिपाठी और औराई प्रत्याशी दीनानाथ भाष्कर भी थे।