फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akanksha's mother said, Samar Singh's mouth said Sanjay Singh is brothe

Bhadohi News: आकांक्षा की मां ने बोली, समर सिंह का मुंह बोला भाई है संजय सिंह

Sat, 08 Apr 2023 01:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Sat, 08 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Akanksha's mother said, Samar Singh's mouth said Sanjay Singh is brothe
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की शुक्रवार को तेरहवीं रही। इस मौके पर बरदहां स्थित पैतृक आवास पर देर रात तक राजनैतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों व भोजपुरी कलाकारों का आना रहा। सभी ने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पैतृक आवास पर आयोजित तेरहवीं में आकांक्षा की मां मधु दुबे ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शुरूआत की। सांसद रमेश बिंद ने आकांक्षा को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। मडियाहूं के विधायक आरके पटेल व भदोही के पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कहा कि पीड़ित परिवार के न्याय की इस लड़ाई में हर संभव मदद किया जाएगा। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने आकांक्षा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। इसलिए बुलडोजर नही चल रहा है। पीड़ित परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। सरकार अगर वास्तव में न्याय देना चाहती है तो परिवार की मांग को पूरा करें। इसी तरह भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा भी आकांक्षा के पैतृक आवास पहुंचे थे। उन्होंने ने आकांक्षा की मां मधु दुबे और पिता छोटेलाल दुबे से मुलाकात कर सांत्वना दी। कहा कि आकांक्षा के परिवार के साथ भोजपुरी इंडस्ट्रीज खड़ा है और उसे न्याय दिलाने का काम करेगी। शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आकांक्षा की मौत से हम लोगों को गहरा धक्का लगा है। इसलिए इस मामले में गंभीरता से जांच होनी चाहिए। इसी तरह कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन दुबे, भाजपा नेता अखिलेश प्रकाश पाल सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-18
आकांक्षा की मां ने सीएम योगी का जताया आभार
-बोली, बेटी की मौत पर उठ रहे सवालों का जवाब तलाशे पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। समर सिंह की गिरफ्तारी पर आकांक्षा की मां मधु दुबे ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि बेटी की मौत को लेकर जितने भी सवाल उठ रहे हैं, अब पुलिस का काम है कि उसका जवाब सभी के सामने लाये। आज जिस तरह से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। उसी तरह से उसे सजा भी मिलनी चाहिए। मीडिया से बात करने के दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से समर सिंह और संजय सिंह मिलकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। समर सिंह आकांक्षा को किसी दूसरे कलाकार के साथ काम नहीं करने देता था। समर सिंह के मुंहबोले भाई संजय सिंह ने आकांक्षा को 21 मार्च को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने मांग किया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, तब जाकर ही उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed