{"_id":"6a87549deef4a5a1590758bc","slug":"aided-secondary-schools-to-get-42-teachers-soon-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147467-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों को जल्द मिलेंगे 42 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों को जल्द मिलेंगे 42 शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के 25 वित्तपोषित विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द ही दूर होगी। आयोग की ओर से सात प्रवक्ताओं का चयन कर भेज दिया गया, जबकि 35 एलटी ग्रेड के शिक्षक माह के अंत तक आएंगे। इससे शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित नहीं होगा। टीजीटी-पीजीटी 2022 की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन कर भेजा जा रहा है। जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 150 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। राजकीय और वित्तपोषित विद्यालयों में लंबे समय से कई विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी बनी हुई है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
विद्यालय प्रबंधतंत्र प्राइवेट शिक्षकों के सहारे पठन-पाठन बेहतर करने की कोशिश कर रहे थे। अब आयोग की ओर से शिक्षकों का आवंटन किए जाने से विद्यालयों को राहत मिलने की उम्मीद है। वित्तपोषित विद्यालयों की ओर से भेजे गए अधियाचन के आधार पर आयोग ने शिक्षकों का चयन कर भेजना शुरू किया है। शिक्षकों की तैनाती होने से विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विभागीय स्तर पर शिक्षकों के जिले में पहुंचने और विद्यालयों में तैनाती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विषयों की पढ़ाई सुचारू हो सकेगी। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि आयोग की तरफ हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और कृषि विज्ञान विषय के कुल 42 शिक्षक आएंगे। सात प्रवक्ता अब तक आ चुके हैं। एलटी ग्रेड के शिक्षक इसी माह के अंत तक आ सकते हैं। इन शिक्षकों के आने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा।