फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ahmed, a history-sheeter from Shahganj police station and an accused in a smuggling case, has been arrested in Delhi.

Bhadohi News: शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है दिल्ली में गिरफ्तार तस्करी का आरोपी अहमद

Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ahmed, a history-sheeter from Shahganj police station and an accused in a smuggling case, has been arrested in Delhi.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े कथित हथियार तस्करी नेटवर्क के भंडाफोड़ के बाद शाहगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अहमद का आपराधिक सफर नगर के पुराना चौक स्थित अपने ननिहाल से शुरू हुआ था जहां रहकर उसने शुरुआती शिक्षा प्राप्त की थी।
विज्ञापन

मोहम्मद अहमद मूल रूप से मध्य प्रदेश के बिलासपुर क्षेत्र के गौरैया गांव का रहने वाला है, लेकिन बचपन से वह अपने नाना सफीउल्लाह के घर पुराना चौक में रह रहा था और यहीं का अपना पता बताता है।
विज्ञापन

उसने नगर के पक्का पोखरा स्थित एक मदरसे से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद पुरानी बाजार स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोरावस्था के बाद उसकी संगत बदल गई और वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने लगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत की जा रही है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में हिस्ट्रीशीटर हुआ था घोषित : प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर के अनुसार वर्ष 2017 में उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में करीब दस प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से जिले अपराध में सक्रिय है।
20 अप्रैल को घर पर पड़ा था छापा
इसी साल 20 अप्रैल को शाहगंज में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम आई थी।
नगर के पुराना चौक मोहल्ले में देर शाम छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार करने के बाद शाहगंज कोतवाली पहुंच गई। यहां क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह से घटना के बारे में चर्चा की थी।

क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने उस समय बताया था कि दिल्ली पुलिस ने पुराना चौक स्थित मकान में छापा मारकर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
उसके कब्जे से पिस्टल-तमंचे जैसे नौ असलहे बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ दिल्ली में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed