फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Agriculture officer gave notice to three fertilizer shops

Bhadohi News: खाद की तीन दुकानों को कृषि अधिकारी ने दिया नोटिस

Wed, 23 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Agriculture officer gave notice to three fertilizer shops
ज्ञानपुर। जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने मंगलवार को चार खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानों पर रेटबोर्ड, स्टॅाक बोर्ड न मिलने पर नाराजगी जताई। नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। कहा कि किसानों को सही रेट पर ही खाद दिया जाए।
विज्ञापन

इस समय धान की रोपाई चल रही है। पूर्व में रोपी गई धान में अब किसान यूरिया के छिड़काव करने की तैयारी कर रहे हैं। सहकारी समितियों के साथ ही निजी दुकानों पर भी किसान डीएपी और यूरिया लेने पहुंच रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी ने देवनाथपुर से लेकर ज्ञानपुर तक चार दुकानों की जांच की। इसमें एग्री जंक्शन, किसान सेवा केंद्र लक्ष्मीपट्टी, मौर्या बीज भंडार देवनाथपुर, दीपक खाद भंडार पर स्टॉक बोर्ड नहीं मिलने पर सभी को नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर यह जानकारी ली कि कहीं किसी विक्रेता की तरफ से निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद तो नहीं बेचा जा रहा है। उर्वरकों की बिक्री केवल निर्धारित मूल्य पर करें। प्रत्येक बिक्री पर रसीद देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed