{"_id":"642f1a7f97a3d4ff870da6a7","slug":"agricultural-defense-unit-building-will-be-built-with-7611-lakhs-bhadohi-news-c-20-1-141328-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 76.11 लाख से बनेगा कृषि रक्षा इकाई भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 76.11 लाख से बनेगा कृषि रक्षा इकाई भवन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उधारी के भवन में चल रहा जिला कृषि रक्षा अधिकारी का जल्द ही खुद का भवन होगा। 76.11 लाख की लागत से घरांव स्थित उप संभागीय भवन के समीप इसका निर्माण होगा। निकाय चुनाव के बाद इसका भूमिपूजन होने का अनुमान है।
करीब ढाई दशक पूर्व वाराणसी से कटकर भदोही अलग जिला बना। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अधिकतर विभागों को अपने खुद के भवन बन गए, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में सरकारी कार्यालय या तो उधारी या किराए के कमरों में ही चल रहे हैं। उप संभागीय कृषि अधिकारी घरांव कार्यालय में अभी तक जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और उप निदेशक कृषि का कार्यालय चलते हैं। कमरों की संख्या कम होने से अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को कामकाज में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। 2022 में विभाग की ओर से भेजे प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत मिल गई। जल्द कृषि रक्षा विभाग का अपना अलग भवन होगा और कार्यालय के साथ एक छोटा सभागार भी रहेगा। घरांव स्थित कार्यालय के पीछे कृषि रक्षा विभाग का भवन और कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से 76.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। यानी भवन निर्माण में 76 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. को नामित किया गया है। पहली किस्त 38 लाख रुपये जारी हो गई है। भवन निर्माण के लिए खुदाई भी कर दी गई है, हालांकि अभी भूमि पूजन नहीं हुआ। कृषि रक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि घरांव में ही कृषि रक्षा विभाग का कार्यालय बनेगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। पहली किस्त के रूप में धनराशि भी मिल गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था काम शुरू कराएगी। इससे विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों संग किसानों को भी लाभ मिलेगा।
ज्ञानपुर। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को भी आने वाले समय में अपना खुद का भवन होगा। इसकी भी स्वीकृति शासन से मिल चुकी है, लेकिन अभी तक बजट की तस्वीर साफ नहीं हो सकी। शासन ने जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जमीन का चयन होने पर बजट स्वीकृत होगा।