फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After lockdown, 18 including 11 Bangladeshi will be sent in District jail in Bhadohi

भदोही: लॉकडाउन के बाद 11 बांग्लादेशी समेत 18 जमाती जाएगें डिस्ट्रिक्ट जेल, कलेक्ट्रेट के समीप अस्थाई जेल में हैं सभी

Sun, 10 May 2020 06:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 10 May 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
After lockdown, 18 including 11 Bangladeshi will be sent in District jail in Bhadohi
custody - फोटो : Facebook

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से भदोही लौटे 11 बांग्लादेशी समेत 18 जमातियों की विवेचना के बाद रिमांड बन गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उन्हें लॉकडाउन के बाद जिला कारागार भेजा जाएगा। पुलिस विवेचना में रेड कार्पेट का असर दिखा। संरक्षणदाताओं का नाम हटनेेेे से पूरी जांच प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


जिले के नौ थानों में भदोही और गोपीगंज किसी न किसी कारनामे को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच भदोही कोतवाली सवालों में घिरती जा रही है। माहभर पूर्व दिल्ली के तब्लीगी मरकज से लौटने के बाद गेस्ट हाउस में छिपे 11 बांग्लादेशी मो. इंसेर अली, त्वाहिदुल इस्लाम परवेज, सैयद मोहिबुर्रहमान, नजरूल हक, नवाज अली, नजरूल इस्लाम, दराज्जुद्दीन मुतब्बर, रफिकुल इस्लाम, फैजल रैबी, शेख अख्तरुज्जमा, मनौवर रसीद, जमात अली, शहिदुल्ला, अनवर हुसैन समेत 18 जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


उसके बाद उन्हें कलेक्ट्रेट स्थित अस्थायी जेल में भेजा गया। मामले में संरक्षणदाताओं अब्दुल अयूब अंसारी, अब्दुल रब अंसारी, हाजी अलीम उल्लाह, मुस्ताक अहमद, अब्दुल रहीम, मुनौव्वर के नाम मुकदमा दर्ज था, हालांकि विवेचना में सभी को क्लीनचिट दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि रिमांड बन गई है लेकिन कोरोना के मद्देनजर अभी अस्थायी जेल में ही रखा जाएगा। अपरिहार्य स्थिति न बनी तो लॉकडाउन के बाद सभी जेल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed