फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After 15 days, the sun emerged at eight in the morning, and the southwesterly wind slowed down.

Bhadohi News: 15 दिन बाद सुबह आठ बजे निकली धूप, पछुआ हवा की थमी रफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
After 15 days, the sun emerged at eight in the morning, and the southwesterly wind slowed down.
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज रोज करवट बदल रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर अचानक मौसम बदल गया। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। दिसंबर में 15 दिन बाद सुबह सात बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। सुबह आठ बजे चटख धूप निकली, जो पूरे दिन रही। इससे दोपहर में लोगों को गलन से राहत मिली। हालांकि, शाम को आसमान में फिर से बादलों ने डेरा डाल लिया। हवाओं में नमी के कारण शाम को फिर गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आसमान में बादल छाने से सुबह-शाम घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वाहनों की रफ्तार थम गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई थी। शुक्रवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की वृद्धि हुई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया कि आगामी दिनों में ठंड में वृद्धि होगी। कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed