फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ADO panchayat secretary attempted to burn

एडीओ पंचायत, सेक्रेटरी को जलाने का प्रयास

Fri, 05 Aug 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 05 Aug 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
ADO panchayat secretary attempted to burn
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे खण्ड विकास कार्यालय के कर्मचारी
 परगासपुर गांव में रोजगार सेवक के क्रियाकलापों और ग्राम पंचायत की कार्ययोजना को लेकर आयोजित बैठक में चार युवकों ने एडीओ पंचायत राजेंद्र सरोज और ग्राम पंचायत अधिकारी सभाजीत को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोपियों ने दोनों अधिकारियों पर केरोसिन उड़ेलकर माचिस की तीली लेकर उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि तहरीर में अधिकारियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक क्षेत्र के परगासपुर गांव के कुछ लोग ग्राम रोजगार सेवक को महीनों से हटाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भी दी गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को अधिकारी गांव में जाकर खुली बैठक कर        रहे थे। पुलिस को दी गई तहरीर           में दोनों अधिकारियों ने बताया             
विज्ञापन


कि परगासपुर प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे ग्राम  प्रधान जोगेंद्र की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी।
 आरोप है कि इसी बीच गांव के विजय कुमार तिवारी,  उमेश तिवारी, श्याम सुंदर पांडेय और सुरेश तिवारी ने रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए उनसे गाली गलौज करने लगे। बात आगे बढ़ी तो दोनों अधिकारियों पर मिट्टी का तेल डाल दिया और इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते माचिस की तीली निकालकर उनकी ओर दौड़े। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। घटना की सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है ।  हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed