फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration will conduct lamp donation in five pagodas tomorrow

पांच शिवालयों में कल प्रशासन कराएगा दीपदान

Wed, 03 Nov 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Administration will conduct lamp donation in five pagodas tomorrow
ज्ञानपुर। अबकी बार शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से भी प्रकाश पर्व (दीपोत्सव) मनाया जाएगा। जिले के पांच प्रमुख शिवालयों में पांच नवंबर को दीपदान किया जाएगा। बुधवार को आयोजन को सफल बनाने के लिए सीडीओ ने विकास भवन सभागार में बैठक कर नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि हरिहरनाथ मंदिर ज्ञानपुर, सेमराधनाथ मंदिर डीघ, बड़ेशिव मंदिर गोपीगंज, सर्वेश्वरनाथ मंदिर औराई और शिव मंदिर परऊपुर अभोली में कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सेमराध में बीडीओ डीघ, ज्ञानपुर में ईओ ज्ञानपुर, बड़ेशिव मंदिर में ईओ गोपीगंज, सर्वेश्वरनाथ मंदिर में बीडीओ औराई, और परऊपुर में बीडीओ अभोली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बताया कि पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम उत्तराखंड में आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed