{"_id":"5df3d7428ebc3e87d53c3651","slug":"additional-commissioner-inspected-chc-bhadohi-news-vns49965793","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त ने निभाई निरीक्षण की औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त ने निभाई निरीक्षण की औपचारिकता
विज्ञापन
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कमिश्नर के नहीं पहुंच पाने के उनके स्थान पर अपर आयुक्त मनोज कुमार पांडेय निरीक्षण करने पहुंचे। सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के साथ केंद्र का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान निरीक्षण की महज औपचारिकता ही निभाई गई। वहीं स्त्री केंद्र में किसी तरह की कमी न मिलने को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
टीम के साथ पहुंचे अपर आयुक्त मनोज कुमार पांडेय ने प्रसव कक्ष, जांच कक्ष, आकस्मिक कक्ष, आगंतुक कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवा भंडारण कक्ष, दवा वितरण कक्ष समेत परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। लौटते समय मुख्य गेट पर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की कलई उस समय खुल गई, जब मरीजों ने केंद्र में तैनात चिकित्सकों पर बाहर से दवा लिखने की शिकायत कर दी। इसको गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त ने चिकित्सकों को हिदायत दी कि यदि बाहर से दवा मिलने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है िसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत पूर्व में कई सभासदों ने कमिश्नर से की थी। इस पर कमिश्नर प्रीति शुक्ला शुक्रवार को अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण करने वाली थीं। अधीनस्थों को निरीक्षण स्थल पहुंचने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंच सकीं। निरीक्षण के बाबत सीएचसी में विशेष साफ-सफाई, चूने का छिड़काव कराकर नगर पलिका के ठेका कर्मी राजमार्ग, ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग, मिर्जापुर मार्ग पर दिखने वाले छुट्टा पशुओं को सुबह से शाम तक खदेड़ने में लगे रहे। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय सहित केंद्र के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।