फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Add five tied in the bond of seven births

Bhadohi News: सात जन्मों के बंधन में बंधे पांच जोड़ें

Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Add five tied in the bond of seven births
गोपीगंज। नगर के पश्चिम मोहाल स्थित एक लान में रविवार को बिंद समाज विकास परिषद की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के 5 जोड़े जन्म जन्मांतर के रिश्ते में बंध गये। इस दौरान विधि-विधान पूर्वक विवाह कराया गया। वर-वधू ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमेश बिंद ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बिंद विकास परिषद जमीन उपलब्ध करा दें तो सुसज्जित बारात घर बना दिया जाएगा। इस तरह से आयोजन से सौहार्द बढ़ते हैं। भोजपुरी गायक मदन मतलवी, गायिका स्वेता सरगम ने गीत के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दी। समारोह में जगापट्टी चील्ह मिर्जापुर के विमलेश कुमार बिंद ने राजकुमारी हरिहरपुर, सूरज बिंद असवा दाऊदपुर हंडिया ने प्रियंका घमहापुर, संदीप बिंद देवनीपुर प्रयागराज ने निशा बिंद पूरे भड़रिया बरौत, गौरी शंकर मर्दापुर प्रयागराज ने नेहा पूरे भिखारी और विक्रम निषाद बहपुरा ईटहरा भदोही ने वंदन निषाद मिश्रपुर मिर्जापुर के सात साथ फेरे लिए। बिंद समाज विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार बिंद पंडित, महासचिव सुशील कुमार बिंद ने सभी आंगुतकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन हजारी लाल केवट ने किया। मौके पर डॉ. आरके बिंद, डॉ. जेएस बिंद, अभोली ब्लाक प्रमुख प्रियंका बिंद, शीतला बिंद, कमला शंकर महतो, धर्मराज निषाद, अशोक बिंद, देवराज बिंद, संजय बिंद, माता प्रसाद चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed