{"_id":"5f3c0be78ebc3e412109d3da","slug":"accused-of-molesting-teacher-false-in-investigation-bhadohi-news-vns542103327","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा पांच की छात्रा से शिक्षक ने किया छेड़खानी का असफल प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा पांच की छात्रा से शिक्षक ने किया छेड़खानी का असफल प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के कक्षा पांच की छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास करने के झूठे मामले ने पुलिस और शिक्षा विभाग को परेशान कर दिया। शिक्षक की कुर्सी पर बैठी छात्रा को डांटने से तमतमाए परिजनों ने शिक्षक का सिर फोड़ दिया और कार्रवाई के डर से छात्रा के साथ छेड़खानी की कहानी गढ़ दी। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच में मामले में असत्यता पाए जाने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
छात्रा के घर वालों का आरोप था कि मंगलवार को किताब लेने के लिए स्कूल गई थी। उसी समय शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। जब वह घर पहुंची तो आपबीती परिजनों को बताई। इससे नाराज परिजन हल्ला मचाते हुए स्कूल पर डंट गए और शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाने की पुलिस और शिक्षाधिकारियों को प्रकरण की जानकारी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक जांच-पड़ताल में पता चला कि किताब लेते समय छात्रा शिक्षक की कुर्सी पर बैठ गई थी, जिसे शिक्षक ने डांटकर नीचे उतार दिया और वह रोते हुए घर पहुंच गई। इससे परिजन नाराज होकर विद्यालय पहुंच गए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र शुक्ला को मौके पर भेजा गया था, लेकिन आरोप में कोई सत्यता नहीं पाई गई। औराई एसएचओ रामजी यादव ने कहा कि मामला पूरी तरह से मनगढ़ंत है। फिर भी जांच की जा रही है।