फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of fraud of Rs 5 crore presented in court

Bhadohi News: पांच करोड़ के धोखाधड़ी के आरोपी कोर्ट में पेश

Fri, 22 Sep 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 5 crore presented in court
नगर समेत कई प्रांतों में फर्जी बैंक बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। विवेचना अधिकारी ने दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा में रिमांड पर लेकर बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में इन आरोपियों को पेश किया।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में माधोरामपुर गांव निवासी शिवदत्त पाठक ने 156/3 के तहत न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि टीएमटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की शाखा गोपीगंज में चल रही थी। शाखा में उसके अलावा सैकड़ों लोगों ने एजेंट के माध्यम से करीब पांच करोड़ रुपये जमा किए थे। उक्त मामले में धोखाधड़ी करते हुए कंपनी संचालक सहित अन्य लोग पैसा लेकर फरार हो गए। न्यायालय के आदेश पर राम के शर्मा निवासी सीमांत नगर कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर चिनहट लखनऊ, अरुण कुमार शर्मा, शकुंतला शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अनूप कुमार शर्मा,अजय कुमार शर्मा, अरविंद कुमार पांडे निवासी सी ब्लॉक फेस एनक्लेव फैजाबाद रोड चिनहट लखनऊ और शशि पांडेय के खिलाफ गोपीगंज थाने में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण में अधिकतर आरोपी दिल्ली जेल में बंद हैं। बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी मनोज राय ने दिल्ली जेल से दो आरोपियों रामकेश शर्मा,अरुण कुमार शर्मा को रिमांड पर लेकर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed