फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused arrested for smuggling drugs worth Rs 4.59 lakh

Bhadohi News: 4.59 लाख के मादक पदार्थ के साथ तस्करी का आराेपी गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for smuggling drugs worth Rs 4.59 lakh
भदोही। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान नेशनल इंटर कॉलेज तिराहे के पास से चार लाख 59 हजार की हेरोइन, अफीम और गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 17 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए जिले के थानों में टीम गठित की गई है। सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर नेशनल तिराहे के पास से गांजा बिक्री के अवैध कारोबार में लिप्त हरियांव निवासी कल्लू सोनकर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक झोले में एक किलो 590 ग्राम गांजा, छह ग्राम हेरोइन, 22 ग्राम अफीम और बिक्री के 17 हजार 220 रुपये बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत चार लाख तीन हजार, अफीम की 26 हजार 400 और गांजा की कीमत 30 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय, अजय कुमार ओझा, प्रमोद यादव, संतोष सिंह, शमशाद खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed