फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accountant named in fraud arrested, sent to jail

Bhadohi News: धोखाधड़ी में नामजद लेखपाल गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 25 Oct 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accountant named in fraud arrested, sent to jail
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवामाफी गांव में करीब तीन बीघे जमीन को फर्जी तरीके से पूर्व विधायक के करीबी नंदलाल पांडेय और उनकी पत्नी के नाम कराने के मामले में नामजद लेखपाल चंद्रभान गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अमवामाफी गांव निवासी मृत्युंजय पांडेय, आशीष पांडेय आदि ने साक्ष्य के साथ गोपीगंज कोतवाली में सात माह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें यह जिक्र किया गया था कि पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी नंदलाल पांडेय ने अपनी पत्नी के नाम तीन बीघे जमीन का बैनामा करा लिया। पुलिस ने अप्रैल 2024 में नंदलाल पांडेय और उनकी पत्नी कुसुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान लेखपाल चंद्रभान की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद से ही पुलिस आरोपी लेखपाल की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को औराई तहसील के पास से लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जमीन की हेराफेरी से जुड़े कई मामलों में चंद्रभान का नाम पहले भी आ चुका है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी औराई तहसील में रिश्वत मांगते एक लेखपाल का वीडियो वायरल हो चुका है। जिसे बाद में भदोही तहसील में ओहदेदार हलका दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही तहसील में पिछले तीन वर्षों में तीन लेखपाल विजिलेंस एवं एंटी करप्शन के हाथ चढ़ चुके हैं, लेकिन जेल से बाहर आने पर उन पर अफसरों की कृपा बरसने लगती है। पहले भी भ्रष्टाचार करने वाले लेखपालों को ओहदेदार हलका सौंपे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed