फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   accident in Bhadohi Two innocent people died due to electrocution in cooler both were cousins

भदोही में दर्दनाक हादसा: कूलर में करंट उतरने से दो मासूमों की मौत, दोनों थे चचेरे भाई, परिजनों में कोहराम

Mon, 22 Nov 2021 03:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 03:49 PM IST
सार

भदोही के सेमराध गांव निवासी जयशंकर दुबे के डेढ़ वर्षीय पौत्र कान्हा और कृष्णा (17 माह ) घर के बाहर खेल रहे थे। अचानक से कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
accident in Bhadohi Two innocent people died due to electrocution in cooler both were cousins
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सेमराध गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे जो कूलर के पास खेल रहे थे। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद से पूरे गांव में मातम है।

विज्ञापन


गोपीगंज थाना क्षेत्र के सेमराध गांव निवासी जयशंकर दुबे के दो पुत्र राहुल और प्रवीण हैं। राहुल का डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा और प्रवीण का 17 माह का पुत्र कृष्णा घर के बाहर खेल रहे थे। वहीं पास में ही कूलर रखा हुआ था। परिवार के लोगों की मानें तो कूलर पर तार टूटकर गिरा हुआ था। किसी ने ध्यान नहीं दिया और बच्चे खेलते-खेलते कूलर के पास चले गए।
विज्ञापन


जैसे ही कूलर के संपर्क में आए करंट लगने के कारण दोनों झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन दोनों को गोपीगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो मासूमों की एक साथ इस तरह से हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा के अतिरिक्त डॉ. अभय कुमार मिश्र, अजीत सिंह आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। 
पढ़ेंः  वाराणसी में बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, एक की मौत, 6 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed