{"_id":"6132eb7ca9e84c0bff449bd6","slug":"accident-in-bhadohi-guard-returning-from-carpet-city-was-hit-hard-by-dcm-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में हादसा: कारपेट सिटी से लौट रहे गार्ड को डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में हादसा: कारपेट सिटी से लौट रहे गार्ड को डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर गई जान
Sat, 04 Sep 2021 09:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के चौरी इलाके में वाराणसी-भदोही मार्ग पर मचरहट्टा के पास शनिवार की सुबह डीसीएम के धक्के से साइकिल सवार गार्ड की मौत हो गई। वह वाराणसी की कपसेठी का रहने वाला था। घटना तब हुई जब वह कारपेट सिटी में गार्ड की ड्यूटी कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित नवादा निवासी कृपा शंकर दुबे(55) भदोही के कारपेट सिटी में गार्ड का काम करते थे। शुक्रवार की रात ड्यूटी करने के बाद शनिवार की सुबह ही साइकिल से अपने घर जा रहे थे। वह मचरहट्टा गांव के पास पहुंचे थे तभी भदोही की ओर से जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद कृपाशंकर वहीं लहूलुहान होकर गिर गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब तक कृपाशंकर को अस्पताल ले जाती तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन