{"_id":"5d9248f48ebc3e015742261a","slug":"accident-bhadohi-news-vns4867263199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से वृद्घा की मौत,चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से वृद्घा की मौत,चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़ (भदोही)। सुरियावां थानाक्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में सोमवार को सुबह घर के सामने झाड़ू लगा रही महिला सुखदेई (58) पत्नी स्व. सरजू प्रसाद यादव को सड़क से गुजर रही बोलरो ने धक्का मार दिया, इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।
चकचंदा गांव निवासी सुखदेई भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित अपने नए घर कस्तूरीपुर में सुबह झाड़ू लगा रही थी। उसी दौरान तेज गति से आ रही बोलरो अनियंत्रित होकर घर की दीवार और नीम के पेड़ से टकराते हुए वृद्ध को रौंद दिया। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही वाहन नीम के पेड़ और दीवार के बीच फंस गया। मौके पर जुटी भीड़ ने वाहन को किसी तरह इधर-उधर करके वृद्धा को बाहर निकाला। घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।