फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   AAP workers expressed their displeasure by protesting

Bhadohi News: आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करके व्यक्त की नाराजगी, सीजफायर पर खड़े किए सवाल

Sat, 17 May 2025 05:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 05:42 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार पर आरोप लगाकर सीजफायर पर सवाल खड़े किए। इन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हावी होती भारतीय सेना का सीजफायर से मनोबल गिरा।
 

विज्ञापन
AAP workers expressed their displeasure by protesting
अशोक यादव, जिलाध्यक्ष आप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुर्गागंज त्रिमुहानी पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अचानक हुए युद्ध विराम पर सवाल खड़ किए।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर सीजफायर की घोषणा करने से भारतीय सेना का मनोबल गिरा है। भारत की सेना जिस तरह से पाकिस्तानियों को धूल चटा रही थी। इस बीच अचानक से सीजफायर का ऐलान कर दिए जाने से उन्हें पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन


इसके कारण पाकिस्तान को मौका मिल गया और अब वह भारत को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। पाकिस्तानी कौम इसे अपनी जीत समझ रही है। कहा कि यह एक ऐसा मौका था, जब भारतीय सेना पीओके वापस ले सकती थी और बलूचिस्तान को अलग कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के स्वाभिमान का फैसला कोई और कर रहा है। इस फैसले से पूरा देश अचंभित हैं। मौके पर एडो. पंकज कुमार, विनय कुमार बिंद, अरुण कुमार पासवान, राम प्रसाद यादव, राजदार बिंद, वीरेंद्र गौड़, नंदलाल पांडेय, अजीत यादव, संगम सरोज, अरविंद सरोज, प्रियांशु गुप्ता, सुरेश यादव, हरिशंकर पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed