फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aadishilpi Lord Vishwakarma worshiped in the carpet city

कालीन नगरी में पूजे गए आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Fri, 17 Sep 2021 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Aadishilpi Lord Vishwakarma worshiped in the carpet city
कालीन नगरी में शुक्रवार को आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की गई। विद्युत उपकेंद्रों, तकनीकी विभागों और प्रतिष्ठानों में देवशिल्पी की आराधना की गई। सुंदरकांड, भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र दिया। संयुक्त निदेशक एमएल गुप्ता, प्रधानाचार्य सत्यदेव दूबे, चंद्र प्रकाश, मनमोहन, अरविंद, गुप्तेश्वर, मंशा यादव, राजकुमार गिरी, संजय कुमार आदि रहे। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र ज्ञानपुर, वहिदानगर संग ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां सहित अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। गोपीगंज के गिराईं स्थित उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जेई मनोज कुमार ने मंत्रोचारण के बीच भगवान विश्वकर्मा की आरती की। इस मौके पर विनोद शुक्ला, विश्राम बिंद, भोनू, कल्लू, महीप सिंह, कन्हैया, राकेश, नीरज, शिवचंद, लालबहादुर, सुरेश, राकेश यादव, शशितोश, भग्गन आदि रहे। विद्युत उपकेंद्र बभनौटी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आदिशिल्पी की पूजा की। सुरियावां ब्लॉक के अर्जुनपुर गांव में छोटेलाल विश्वकर्मा के यहां विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मना। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। ब्लॉक के दुर्गागंज बाजार, सदलूवीर बाजार, गौरा अभोली ,मतेथू, बसवापुर, बीरमपुर, दशवतपुर, दानूपुर, आदि जगहों पर भी विश्वकर्मा पूजा की बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पं. दीनानाथ शुक्ला ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान विश्वकर्मा देवताओं के इंजीनियर कहे जाते हैं। भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी और आदिशिल्पी भी कहा जाता है। बनकट सरोई में विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed